फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पार्टी को मजबूत बनाने में जुटे करण-अर्जुन, रेवाड़ी का किया दौरा

Tue, 17 Nov 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अर्जुन चौटाला का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा में 2029 के विधानसभा चुनाव को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने संगठन को मजबूत करने की प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में चौटाला परिवार के करण चौटाला और रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला ने रेवाड़ी में दौरान किया। दोनों नेताओं ने अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत की।
विज्ञापन

करण चौटाला ने धारूहेड़ा कस्बे में अंकुर दीक्षित के बेटे के कुआं पूजन कार्यक्रम में पहुंचे और नवजात को आशीर्वाद दिया। इसके बाद गांव ढाकिया पहुंचकर सुरेंद्र डूडी की माता के निधन पर शोक जताया और परिजनों को सांत्वना दी।
वहीं, अर्जुन चौटाला ने कोसली हलके के गांव बोहका में युवा सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान युवाओं ने उनका स्वागत किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला युवा प्रधान एडवोकेट नीरज डहिनवाल ने की।
विज्ञापन

अर्जुन चौटाला ने कहा कि बोहका उनका अपना गांव है और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का यहां के लोगों से विशेष लगाव रहा है। आने वाला समय युवाओं का है। यदि युवा एकजुट होकर मेहनत करेंगे तो हरियाणा में इनेलो की सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
परिवार के अलग होने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवारों में अलगाव की परंपरा रही है, लेकिन लोगों को यह देखना चाहिए कि चौधरी देवीलाल की नीतियों और विचारधारा को कौन आगे बढ़ा रहा है।
कार्यक्रम के बाद अर्जुन चौटाला कोसली युवा हलका प्रधान कृष्ण बोहका के घर भी पहुंचे और उनकी संगठनात्मक भूमिका की सराहना की। सम्मेलन में युवा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी, पूर्व विधायक रणबीर मंदोला, जिला अध्यक्ष डॉ. राजपाल यादव सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें