राजकीय कन्या स्कूल में छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देती आईएमए अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव। स
रेवाड़ी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चलाए जा रहे स्वस्थ रेवाड़ी-सजग रेवाड़ी अभियान के दूसरे दिन दो विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (रेवाड़ी) और दो निजी स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में 12 चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
डॉ. मित्रा सक्सेना, डॉ. पवन गोयल, डॉ. पूनम यादव और डॉ. विजय भार्गव ने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास बढ़ाने और सकारात्मक सोच विकसित करने के तरीके बताए।
वहीं डॉ. रेखा यादव ने मुंहसों और हार्मोनल बदलावों से जुड़ी त्वचा संबंधी समस्याओं की जानकारी दी। आईएमए अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने कहा कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार बनाना है।
कार्यक्रम में डॉ. नीरज यादव, डॉ. कीर्ति किशोर शर्मा, डॉ. पूजा अनेजा, डॉ. पद्मा यादव, डॉ. पूनम जैन, डॉ. रुचि सक्सेना, डॉ. अनुभूति मोहन सक्सेना और डॉ. किरण यादव ने भी सहयोग दिया।