फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच रहे जॉनी

Sun, 02 Mar 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 14रेवाड़ी। आईजीयू में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को सम्मानित करती मुख्य
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट क्लब और प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर एमबीए इंटीग्रेटेड प्रथम और द्वितीय वर्ष के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला एमबीए इंटीग्रेटेड और प्रथम वर्ष के बीच खेला गया। एमबीए इंटीग्रेटेड के कप्तान ने बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 38 रन का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

टीम के कप्तान ने सबसे ज्यादा 16 रन बनाए। गेंदबाजी में रोहित ने 4 विकेट, जितेंद्र ने 3 और जॉनी ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रथम वर्ष की टीम ने 1.3 ओवर में ही विजय प्राप्त की ओर फाइनल राउंड एमबीए प्रथम वर्ष ने 10 ओवर में 120 रन बनाए। जवाब में द्वितीय वर्ष की टीम 78 रन बना सकी। जॉनी एमबीए प्रथम वर्ष फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच रहे। संवद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें