संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राष्ट्रीय नवचेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक विजय सोमाणी ने कहा कि बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है। गेहूं की फसल नष्ट हो गई है। सरसों की फसल भी पूरी तरह से नष्ट हो गई है। ओलावृष्टि और बरसात की वजह से नष्ट हुई फसलों का 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से किसानों को मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि इलाके के अनेक गांवों के किसानों ने सोशल मीडिया के माध्यम अपनी पीड़ा बताई है। सरसों व गेहूं की फसल खेतों में लहरा रही थी लेकिन कुदरत की मार ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।