संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सराफा व्यापारियों ने अक्षय तृतीया पर आभूषण का बेहतर कारोबार होने की उम्मीद जताई है। इसको लेकर हल्के और डिजाइजर आभूषणों को तैयार कराया है ताकि लोग अपनी जरूरत के अनुसार जेवर ले सकें।
आभूषण विक्रेताओं ने अक्षय तृतीया पर 20 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद जताई है। अक्षय तृतीया के दिन सोने-चांदी की खरीदारी शुभ होने के कारण ग्राहकों ने आभूषणों की अग्रिम बुकिंग शुरू कर दी है। अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। लोगों ने अक्षय तृतीया से पहले ही सराफा बाजार में सोने-चांदी की दुकानों पर जाकर सोना-चांदी, डायमंड व प्रीमियम ज्वेलरी की खरीदारी शुरू कर दी है।
ब्रास मार्केट के सराफा कारोबारी दीपक सोनी का कहना है कि अक्षय तृतीया को लेकर बाजार में रौनक नजर आने लगी है। इस शुभ दिन के चलते ग्राहकों ने सराफ बाजार में सोना-चांदी, डायमंड व प्रीमियम ज्वेलरी की बुकिंग करनी शुरू कर दी है। अधिकतर दुकानों पर अग्रिम बुकिंग हो चुकी है। खरीदारी करने वाले लोग इनकी डिलीवरी अक्षय तृतीया पर ही लेंगे। अक्षय तृतीया तक करीब 20 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने की संभावना है।
-
अक्षय तृतीया को लेकर लोगों ने सोना-चांदी व हीरा के आभूषण की बुकिंग कराई है। सोने-चांदी के रेट बढ़ने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। इस बार भी लोग आभूषण खरीदने बाजार में पहुंच रहे हैं।- दीपक सोनी, नवदीप ज्वेलर्स, ब्रास मार्केट
-
सोना-चांदी के दामों में 30 प्रतिशत उछाल होने के बाद भी मांग अधिक है। भविष्य में खरीदारों की संख्या और बढ़ेगी। अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।- प्रदीप जैन, वर्धमान ज्वैलर्स, सराफा बाजार