फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस हुई नियमित, दिल्ली-रेवाड़ी डेमू अब रिंगस तक चलेगी

Mon, 16 Mar 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेल प्रशासन ने जयपुर-भिवानी ट्रेन को नियमित करने के साथ ही एक ट्रेन को विस्तारित करने का आदेश जारी किया है। इससे यात्रियों को काफी लाभ होगा। दैनिक रेल यात्री संघ के पदाधिकारी इसकी वर्षों से मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

रेलवे के नए आदेश के अनुसार ट्रेन संख्या 09733/09734 जयपुर–भिवानी–जयपुर एक्सप्रेस को अब नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। नियमित संचालन के बाद यह ट्रेन जयपुर से भिवानी 59709 और भिवानी से जयपुर 59710 नंबर के साथ चलेगी।
ट्रेन संख्या 09633/09634 रेवाड़ी–रिंगस डेमू सेवा को भी नियमित कर दिया गया है। पहले यह ट्रेन दिल्ली से रेवाड़ी 74001 तथा रेवाड़ी से दिल्ली 74004 के रूप में चलती थी। अब इस सेवा को विस्तारित करते हुए दिल्ली से रिंगस 74041 और रिंगस से दिल्ली 74042 नंबर के साथ संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्री संघ (नारनौल) द्वारा इन मांगों को लेकर समय-समय पर रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए थे और यात्रियों की समस्याओं को विस्तार से रखा गया था। लगातार प्रयासों के बाद रेलवे प्रशासन ने इन मांगों को स्वीकार करते हुए यह निर्णय लिया है।
-
दैनिक यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत : गणेश
संघ के अध्यक्ष गणेश शर्मा ने बताया कि इस निर्णय से रेवाड़ी, नारनौल और आसपास के क्षेत्रों के हजारों दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर लंबे समय से बेहतर रेल सेवाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। संघ के सचिव एडवोकेट आशीष चौधरी ने कहा कि संगठन यात्रियों की समस्याओं को लगातार रेलवे प्रशासन के समक्ष उठाता रहा है और भविष्य में भी यात्रियों के हित में इसी तरह प्रयास जारी रहेंगे। संघ के कोषाध्यक्ष हिमगिरी शर्मा ने बताया कि ट्रेनों के नियमित संचालन और विस्तार से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी तथा यात्रियों का समय भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें