फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : अधिकांश ट्रेडों में अभी भी सीटें खाली, विभाग ने किया चौथे चरण का शेड्यूल जारी

Mon, 28 Jul 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 01रेवाड़ी। आईटीआई संस्थान में दस्तावेजों की जांच करवाते विद्यार्थी। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले की प्रकिया जारी है। अब तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी है, जिसमें चयनित विद्यार्थी को 29 जुलाई यानी मंगलवार तक फीस भरने का समय दिया गया है। जिसको लेकर चयनित विद्यार्थियों के व्यक्तिगत रूप से मोबाइल पर संदेश और फोन कॉल के माध्यम से सूचित किया जा चुका है। जिले के अधिकतम संस्थानों में अधिकांश ट्रेडों में अभी भी सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन

इसके चलते हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दाखिले के शेड्यूल में एक बार फिर बदलाव किया है। पहले जहां तीन चरणों में ऑनलाइन दाखिले की योजना बनाई गई थी, अब विभाग की ओर से उसमें एक और चरण जोड़ते हुए चौथे चरण को भी शामिल कर दिया है। अब कुल चार चरणों में दाखिला प्रक्रिया पूरी करने का फैसला किया है। जिसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। दाखिला प्रक्रिया का चौथा चरण 30 जुलाई को शुरू होगा, जो 9 अगस्त तक चलेगा।
बता दें कि जिले में 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इन संस्थानों में विभिन्न व्यवसाय की करीब 3 हजार सीटों पर 2997 आवेदन आए हैं।

राजकीय बाल आईटीआई संस्थान में आवेदन की स्थिति :
कोपा2622
इलेक्ट्रीशियन2515
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक1311
फिटर2218
मैकेनिकलिस्ट119
एमएमवी1311
प्लंबर1137
आरएसी2523
स्टेनो (हिंदी)717
स्टेनो (हिंदी) एससीवीटी123
टर्नर812
वायरमैन119
इलेक्ट्रीशियन डुअल164
पेंटर ड्यूल218
एसएमडब्लू डुअल119
वेंडर1426
एमईवी1311
हाउसकीपर124



महिला आईटीआई संस्थान में आवेदन की स्थिति :

ट्रेड भरी सीटेंरिक्त सीटें
हेयर एंड स्किन केयर ट्रेड848
ड्रेस मेकिंग3740
कटाई एवं सिलाई3540
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक524
कढ़ाई एवं सुई कार्य3540
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट48 25
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड820

चौथा चरण का यह रहेगा शेड्यूल :

30 जुलाई : रिक्त सीटों की सूची जारी
30 व 31 जुलाई : सीट में बदलाव

4 अगस्त : वरीयता सूची जारी
4 से 8 अगस्त : दस्तावेजों की जांच

9 अगस्त : फीस जमा की आखिरी तिथि

दाखिले को लेकर बची हुई सीटों को भरने के लिए एक बार फिर से हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से शेड्यूल में बदलाव किया है। अब चौथे चरण में 9 अगस्त तक दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील यादव, प्राचार्य, राजकीय बाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें