फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दोनों युवक बावल की कंपनी में करते थे कार्य

Mon, 28 Jul 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। महेंद्रगढ़ में नहर में नहाने के दौरान 2 युवकों की डूबने से हुई मौत के बाद परिवार का रो- रो कर बुरा हाल है। सोमवार को गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गई।
विज्ञापन


प्रवीण दो भाई थे, भाइयों में वह छोटा था। वह बावल में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। आर्यन भी 2 भाई थे। दोनों भाइयों में आर्यन छोटा था। वह भी कार्य करने के लिए बावल कंपनी में जाता था। दोनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। बता दें कि घटना के बाद परिवार के सदस्य रविवार की शाम मौके पर पहुंचे थे। वहां पर जाकर देखा तो सुरजनवास पंप हाउस के पास पड़ोस के गांव मनेठी के भी कुछ लोग थे। पुलिस भी मौके पर ही खड़ी हुई थी। थोड़ी देर बाद पुलिस ने गांव कोलाना निवासी प्रवीण और गांव मनेठी निवासी आर्यन की डेड बॉडी नहर से निकाली।

पंप हाउस पर उनको मनेठी निवासी हिमांशु और आशीष भी मौके पर ही मिले थे। हिमांशु व आशीष ने बताया कि वे चारों बाइक पर सवार होकर नहर में नहाने के लिए आए थे। यहां पर आने के बाद वे नजदीक दुकान से कोल्ड ड्रिंक और अन्य सामान लाने चले गए, जबकि प्रवीण और आर्यन नहर में उतर गए। वापस जब आए तब दोनों के कपड़े बाइकों पर टंगे हुए दिखाई दिए। जब वे नहीं मिले तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस व उनके परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें