फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिनभर धूप से रही गर्मी, शाम को आंधी संग बारिश के दौरान पड़े ओले

Thu, 28 May 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बारिश के बाद पड़े ओले दिखाते लोग। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नौतपा के चौथे दिन वीरवार को पूरे दिन धूप और गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम को 5 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और बादल छा गए। कुछ ही समय बाद आंधी के साथ बारिश हुई और ओले पड़े। करीब 10 मिनट तक हुई ओलावृष्टि से तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

वीरवार को दिनभर तेज धूप और उमस के बाद शाम 5 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा चलने लगी। कुछ ही देर में बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि शुरू हो गई। करीब 10 मिनट तक हुई तेज ओलावृष्टि हुई। रेवाड़ी समेत कोसली और बावल में भी ओलावृष्टि हुई।
पिछले कई दिनों से जिले में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही थी। तेज धूप और लू के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई थी। ऐसे में अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पेड़ों की टहनिया टूटीं, बिजली रही गुल
तेज हवा और बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। बिजली लाइन में फॉल्ट आने से शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई घंटों तक बिजली गुल रही। लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी के दौरान कई इलाकों में पेड़ की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। करीब 20 पेड़ व 15 बिजली के खंभे गिरने का अनुमान है। बावल के किसान राजवीर यादव ने बताया कि बारिश से गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन ओलावृष्टि के कारण कुछ फसलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बनी हुई है।
-
पारा पहुंच गया था 46 डिग्री
सुबह के समय दिनभर चली गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित रहा और लोगों को लू का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे मौसम ने करवट ली। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
-
2 जून तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना
मौसम में आए बदलाव के चलते आगामी 2 जून तक लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 1 जून तक जिले के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान धूल भरी हवाएं चलने के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

बारिश के बाद पड़े ओले दिखाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें