फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पूरे दिन हुई बारिश, जलभराव से आवागमन रहा प्रभावित

Sat, 28 Dec 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 10कोसली में बरसात की वजह से हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में तड़के 3 बजे से शुरू हुई बारिश पूरे दिन जारी रही। रुक-रूक कर कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश हुई। इसके चलते जगह-जगह जलभराव हो गया जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से निकले। शाम तक पूरे जिले में औसतन करीब 30 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
बारिश के चलते रेलवे अंडरपास, सर्कुलर रोड, नाई वाली चौक, भाड़ावास मार्ग, बस अड्डा, पुराना हाउसिंग बोर्ड, ब्रास मार्केट, माॅडल टाउन, रेलवे अंडरपास, पुराना कोर्ट रोड, विभिन्न सेक्टर्स, सब्जी मंडी, नई अनाज मंडी कुतुबपुर, गुलाबी बाग क्षेत्र में जलभराव हो गया। इसके चलते विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज और नौकरीपेशा लोगों को कार्यालय जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकतर लोग गाड़ियों से गए जबकि पैदल जाने वालों ने छाते का सहारा लिया। कई स्थानों पर लोगों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। मौसम खराब होने से लोग बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकले।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में साढ़े 6 डिग्री सेल्सियस की कमी और न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इस वर्ष नवंबर माह बिना बारिश के निकल गया। अगर नवंबर में बारिश की बात करें तो वर्ष 1997 से लेकर अब तक 27 वर्षों में सिर्फ 7 बार ही हल्की बारिश हुई। वर्ष 2021 में सर्वाधिक 52.6 एमएम बारिश मापी गई थी, जबकि सबसे कम वर्ष 2008 में 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। वर्ष 1997 से अब तक नवंबर में सिर्फ 7 बार ही हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वर्ष 1998 में 17 एमएम, 2006 में 5.5 एमएम, वर्ष 2008 में 0.6 एमएम, वर्ष 2009 में 15.3 एमएम, वर्ष 2010 में 40.3 एमएम, वर्ष 2018 में 3.0 एमएम व वर्ष 2021 में 52.6 एमएम बरसात दर्ज की गई थी। यह बरसात किसानों के लिए काफी लाभदायक है।
विज्ञापन


29 दिसंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कोहरे का असर रहेगा

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव संभव है। दिन के तापमान में गिरावट आएगी। मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, हल्की से मध्यम बारिश और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं। 29 दिसंबर से पूरे इलाके में कड़ाके की ठंड, कोल्ड वेब और कोहरे का असर रहेगा। हरियाणा के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में 50 से लेकर 75 फीसदी क्षेत्र में तेज हवा चलने, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं मध्यम बारिश के आसार हैं। एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना बन रही है।



पिछले दिनों का तापमान

दिन, अधिकतम, न्यूनतम (तापमान)

27 दिसंबर 14.5: :13.5
26 दिसंबर 21.0: :5.5
25 दिसंबर 19.0: :7.5
24 दिसंबर 18.5: :8.0
23 दिसंबर 17.5: :9.0
22 दिसंबर 23.0: :6.6
21 दिसंबर 22.2: :6.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें