फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 35 हॉट स्पॉट गांवों में बनेंगे आइसोलेशन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 35 आइसोलेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे ताकि कोरोना संक्रमित मरीजों को रखा जा सके। इन आइसोलेशन सेंटरों का नोडल अधिकारी डीडीपीओ एचपी बंसल को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

डीसी यशेंद्र सिंह ने वीरवार को जिला सचिवालय में पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिले के 35 गांव जो हॉटस्पॉट गांवों में आते हैं। इनमें सबसे पहले आइसोलेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। जिनमें जुड्डी, निमोठ, नाहड़, कंवाली, सीहा, डहीना, औलांत, बालावास अहीर, खरखड़ा, गुरावड़ा, कारौली, आसियाकी गौरावास, नंदरामपुरबास, रायपुर, जड़थल, जौनावास, मैलावास, मुमताजपुर, सहादतनगर, बोलनी, गुडियानी, कोसली, जैनाबाद, लिलोढ़, गोकलगढ़, जाटूसाना, भाड़ावास, लुहाना, बव्वा, भाकली, कतोपुरी, झाल, गिंदोखर व टींट शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आइसोलेशन सेंटरों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, दवाइयां व स्टीमर आदि की व्यवस्था की जाएगी। पंचायत विभाग की ओर से इन सेंटरों पर सफाई व्यवस्था की जाएगी। सभी आइसोलेशन सेंटरों पर पांच-पांच व्यक्तियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इन सेंटरों का लाभ उन लोगों को विशेष रूप से मिलेगा, जिनके पास घर में आइसोलेट होने की जगह की कमी है। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमण को गांवों में फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है ताकि ग्रामीण अपने घर के पास आइसोलेट रहकर अपने आप को स्वस्थ कर सकें।
बैठक में नगरायुक्त दिनेश यादव, सीटीएम रोहित कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीआरओ राजेश ख्यालिया, सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार, पीएमओ डॉ. सुशील माही, डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय प्रकाश कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संगीता यादव व रेडक्रॉस सचिव वाजिद अली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें