फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के किए गए चालान

विज्ञापन
नाईवाली चौक पर बिना मास्क के घूम रहे युवक का चालान करतीं पुलिस। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में सोमवार को जिला प्रशासन ने सरकारी कार्यालयों में ‘नो मास्क, नो एंट्री’ को लेकर पुख्ता प्रबंध किए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के चालान किए।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने 1 जनवरी से कोरोना से बचाव के लिए दोनों डोज नहीं लेने वालों की सार्वजनिक स्थानों पर एंट्री बैन की हुई है। शुरुआती दो दिनों में सरकार के आदेशों का कोई असर नहीं दिखाई दिया, लेकिन सोमवार को पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ बस स्टैंड, मॉल, रेलवे स्टेशन, बैंक, जिला सचिवालय के अलावा अन्य सरकारी दफ्तरों में एंट्री करने वाले लोगों की जांच करने के साथ ही उन्होंने दोनों डोज लगे सर्टिफिकेट को भी देखा। प्रशासन की 5 से ज्यादा टीमें और पुलिस की कई टीमों को इस आदेशों को सख्ती से लागू कराने के लिए शहर में उतारा गया है। टीम द्वारा देर रात तक अभियान चलाकर मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के चालान किए गए। रविवार को भी पुलिस द्वारा मास्क नहीं लगाने वाले 75 लोगों के चालान किए गए थे।
----------------------
बैंककर्मी नहीं दिखे गंभीर
सोमवार को ज्यादातर सरकारी कार्यालयों में उन्हीं लोगों को प्रवेश मिला, जो अपना वैक्सीन सर्टिफिकेट लेकर आए थे। बिना सर्टिफिकेट आए लोगों को लौटा दिया गया। बहुत से बैंकों में भी गंभीरता नजर आई, लेकिन कुछ बैंकों में अभी भी पूरी लापरवाही बरती जा रही है। बैंक में पेंशन लेने वालों की भीड़ विभिन्न बैंकों में अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को अधिक रही। इनमें पेंशन लेने वालों की संख्या ज्यादा थी। बैंक के कर्मचारी पूरी तरह मास्क पहने हुए थे तो ग्राहकों को भी मास्क पहनने के लिए बार-बार टोका जा रहा था। सुरक्षाकर्मी और बैंक के कर्मचारी लोगों को मास्क पहनने के तरीके भी बता रहे थे। कोविड टीकाकरण का प्रमाण देखने में किसी की रुचि नहीं दिख रही थी।
विज्ञापन

--------------
सचिवालय पर चेकिंग के लिए कर्मचारी तैनात
जिला सचिवालय के गेट पर दो पुलिस कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। सोमवार सुबह से ही लोगों के वैक्सीन सर्टिफिकेट की जांच की जाने लगी थी। पुलिसकर्मी सचिवालय में आने वाले हर व्यक्ति की वैक्सीन सर्टिफिकेट देख रहे थे। कोई हार्ड कापी साथ लाया था तो कोई मोबाइल में वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखा रहा था। जिनके पास वैक्सीन लगवाने का प्रमाण नहीं था, उनको वापस लौटाया गया। हालांकि, बहुत से लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने वैक्सीन तो लगवाई हुई थी लेकिन उनको सर्टिफिकेट निकालने के बारे में जानकारी नहीं थी। ऐसे लोगों की भी पुलिसकर्मी मदद कर रहे थे।
-----------------
बस स्टैंड पर जांच के लिए 8 लोगों की टीम गठित
कोरोना के दोनों डोज नहीं लेने वालों के लिए बस में सफर करने की अनुमति नहीं है। पहले दो दिन रोडवेज प्रबंधन की ओर से ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई। वहीं सोमवार को रोडवेज प्रबंधन की ओर से 8 कर्मचारियों की ड्यूटी लगा कर मास्क नहीं लगाने वालों को टोका जा रहा है। वहीं अनाउसंमेट के द्वारा यात्रियों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं। हालांकि अभी बस सफर करने वाले यात्रियों की सर्टिफिकेट चेक करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें