फोटो : 12 लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में शिकायतें सुनते एडीसी राहुल मोदी। स्रोत :
- फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी राहुल मोदी ने आमजन की शिकायतें सुनीं। एडीसी ने समाधान शिविर में गांव जीतपुरा में जोहड़ की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की शिकायत पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को जांच करवाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सेक्टर तीन में सड़क के दोनों ओर बिजली के तार लटकने संबंधी शिकायत पर बिजली निगम के अधिकारियों को तार ऊपर करवाने के आदेश दिए ताकि कोई हादसा न हो पाए।
इनके अलावा फैमिली आईडी में आय कम करवाने, राशन कार्ड, पुलिस विभाग व बिजली निगम से संबंधित शिकायतें आईं जिनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवा दिया गया।
वहीं लंबित शिकायतों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार, नगराधीश जितेंद्र कुमार व डीएसपी पवन कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।