फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जूनियर में कबड्डी और सीनियर में क्रिकेट के हुए रोचक मुकाबले

विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन के बाद एकत्रित हुए विद्यार्थी व स्टाफ। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
कुंड। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के मेजर ध्यानचंद खेल क्लब की देखरेख में आयोजित इस बाल उत्सव में फन गेम्स की धूम रही।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में युवा चेतना संगठन के प्रधान नरेश भारद्वाज और सेवानिवृत्त प्राध्यापक व लेखक यशपाल आर्य विशिष्ट अतिथि रहे।

स्टाफ सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के चारों सदन के विद्यार्थियों ने जूनियर कबड्डी और सीनियर क्रिकेट के मुकाबलों के अलावा फन गेम्स तीन टांग की दौड़, नींबू चम्मच दौड़, मटकी दौड़, बोरी दौड़, गुब्बारा दौड़, रस्साकशी आदि में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक स्कूल लुहाना की आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने मेहमान खिलाड़ियों के रूप में भाग लिया और सभी प्रतियोगिताओं में अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला सीहा और लुहाना के सभी बच्चों को बाल दिवस पर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल संरक्षण पर रोचक प्रभावी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विभाग की ओर से प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बेहद प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से जल संरक्षण का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी हरीश कुमार की देखरेख में सभी स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर विभिन्न प्रभार संभाले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें