फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश

Fri, 01 May 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मलेरिया वर्किंग कमेटी की बैठक लेते सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय मलेरिया वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें अधिकारियों को मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नरेंद्र दहिया ने कहा कि जलभराव और गंदगी मच्छरों के पनपने के प्रमुख कारण हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने निर्देश दिए कि घरों के आसपास जमा पानी, गमलों, पशु-पक्षियों के पानी के बर्तनों और छतों पर पड़ी अनुपयोगी वस्तुओं का नियमित निस्तारण किया जाए।

डॉ. दहिया ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने कार्यालयों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही हर सप्ताह ‘ड्राई-डे’ मनाने और मच्छर नियंत्रण गतिविधियों को नियमित रूप से चलाने को कहा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग के लिए खंड विकास एवं पंचायत विभाग और शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद व नगर पालिका से समन्वय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि स्कूलों में मॉर्निंग असेम्बली के दौरान बच्चों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सचेत कर सकें। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि जहां भी मच्छरों का लार्वा पाया जाएगा, वहां एपिडेमिक एक्ट के तहत नोटिस जारी कर चालान किया जाएगा।

डॉ. नरेंद्र दहिया ने आम लोगों से अपील की कि वे डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए सतर्क रहें। उन्होंने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें और पानी के बर्तनों को ढककर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें