फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सरकारी स्कूलों में सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Thu, 30 Apr 2026 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को ठीक रखने पर जोर दिया है। डीईओ, डीईईओ और बीईओ को से कहा गया है कि सभी स्कूलों में शौचालय, पेयजल, मिड-डे मील, रसोई व्यवस्था, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और विज्ञान प्रयोगशालाएं दुरुस्त होनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञान प्रयोगशालाओं में नियमित रूप से प्रैक्टिकल कराना अनिवार्य है। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित स्कूल मुखिया और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। विभाग के निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री टीम की ओर से राजकीय स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है, जिसमें फोटो और अन्य डेटा भी एकत्रित किया जा रहा है।
विद्यालयों को इन सुविधाओं के रखरखाव के लिए स्कूल फंड से एक लाख रुपये तक खर्च करने की अनुमति दी गई है। जिन स्कूलों के पास मरम्मत के लिए पर्याप्त फंड नहीं है, उन्हें तीन दिन के भीतर अपनी मांग भेजने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
विज्ञापन

-
मई से फ्लाइंग स्क्वॉड करेगा निरीक्षण
इसके अलावा स्वच्छ प्रांगण योजना के तहत अब चौकीदार वाले स्कूलों को भी 8 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में जिले में नामांकन की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आधार या पीपीपी के अभाव में किसी भी बच्चे का दाखिला नहीं रोका जाए। मिड-डे मील की सही रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मई माह से सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड की ओर से स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा, जिससे व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष ध्यान रहेगा।
वर्जन :
सरकारी स्कूलों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं करने के निर्देश हैं। नामांकन बढ़ाने, मिड-डे मील में पारदर्शी लाने, स्कूलों के नियमित निरीक्षण पर ध्यान दिया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।- विजेंद्र हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें