फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध कब्जा की शिकायतों पर डीडीपीओ को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश

विज्ञापन
लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशास
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। डीसी ने गांव खरखड़ा, बिहारीपुर और खोल में अवैध कब्जा की शिकायतों पर डीडीपीओ को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बावल रोड पर चांदपुर की ढाणी के पास नाला जाम होने से दूषित पानी रोड पर भरा रहने की शिकायत पर बीडीपीओ को तत्परता से समस्या का निवारण करवाने को कहा है। इसी तरह शहर के विजय नगर में रोड का लेवल सही नहीं होने की शिकायत पर नगर परिषद अधिकारियों को जांच कर समस्या का निवारण करवाने के आदेश दिए हैं।
इसी के साथ पेंशन, परिवार पहचान पत्र, बिजली व पुलिस संबंधित शिकायतों की भी सुनवाई करते हुए डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा, एडीसी राहुल मोदी, डीएमसी ब्रह्म प्रकाश, एसडीएम सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार व डीएसपी पवन कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें