फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव : जागो रे मतदाता

विज्ञापन
​नरेंद्र कुमार
विज्ञापन
छोड़ो अपने सारे काम,
विज्ञापन

पहले कर लो ये मतदान।
वोट तुम्हारा है अधिकार,
इससे बनती है सरकार।

जाति-पाति पर ध्यान न देना,
लालच में कुछ मत तुम लेना।
नशा, नोट जो बांट रहा हो,
समझो वो ही काट रहा हो।

पढ़ा-लिखा और नेक हो बंदा,
नही चाहिए गंदा धंधा।
जो सुख-दुख में साथ खड़ा हो,
जिसका चरित्र सबसे बड़ा हो।
रेवाड़ी-धारूहेड़ा की शान,
वोट से बढ़ेगा अपना मान।

गली-मोहल्ले और सफाई,
तभी मिलेगी जब हो भलाई।
घर से बाहर कदम बढ़ाओ,
लोकतंत्र का पर्व मनाओ।
जन जन की है यही पुकार,
सही चुनोगे, होगा सुधार।
-
नरेंद्र कुमार, शिक्षाविद , नरसिंहपुर गढ़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें