किसानों से बातचीत करते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। संवाद
रेवाड़ी। ओलावृष्टि व बारिश से खराब हुई फसल का जायजा लेने के लिए विधायक डॉ. कृष्ण कुमार किसानों के बीच पहुंचे। साथ ही सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
बताया गया कि फसलों को सबसे अधिक नुकसान बावल विधानसभा में हुआ है। 20 से अधिक गांव में फसल प्रभावित हुई हैं। विधायक ने खोल क्षेत्र समेत गांव धारण, राजगढ़, टांकड़ी, आरामनगर, कनुका, बनीपुर, नचाना और सुलखा आदि गांवों के खेतों में पहुंचकर बरसात व ओलावृष्टि से हुई क्षतिग्रस्त फसलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और फसल नुकसान का सही आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
वहीं विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने अनाज मंडी बावल में पहुंचकर खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि अनाज मंडी बावल में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा पूरे प्रबंध किए गए है। इस मौके पर नायब तहसीलदार बावल श्याम सुंदर, सचिव मार्केट कमेटी बावल, अनिल रायपुरिया, बिरेंद्र सिंह छिल्लर, मंडल अध्यक्ष रमेश सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
किसानों से बातचीत करते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। संवाद