फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बावल तथा धारूहेड़ा में अवैध काॅलोनियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Thu, 26 Jun 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला नगर योजनाकार व खनन के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी ने जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) मंदीप सिहाग को बावल तथा धारूहेड़ा में अवैध कालोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार की अनुमति के बिना जो भी रिहायशी क्षेत्र बसाए जा रहे हैं वहां अवैध निर्माण गिराए जाएं। अवैध कॉलोनियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बावल व धारूहेड़ा क्षेत्र में अवैध भवनों के निर्माण पर निगरानी रखी जाए। अवैध निर्माण को लेकर जो एफआईआर दर्ज की गई हैं, उनमें पुलिस विभाग शीघ्र चार्जशीट दाखिल करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध खनन पर लगाएं रोक और ओवरलोड वाहनों पर हो कार्रवाई :

डीसी ने खनन विभाग और पुलिस विभाग को निर्देश दिए जिला में निर्माण सामग्री लेकर गुजर रहे डंपर, ट्रक आदि वाहनों को जब्त कर चालान काटे जाएं। आरटीए, माइनिंग व पुलिस विभाग के अलावा एसडीएम व सीटीएम को भी ओवरलोड गाड़ियों के चालान करने चाहिए। कहीं भी अवैध खनन हो रहा है तो विभाग उस मामले में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए काम बंद करवाए। बैठक में खनन अधिकारी ने बताया कि फिलहाल जिला में 55 साइटों पर मिट्टी खनन के परमिट दिए गए हैं। इन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें