फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीवर ओवरफ्लो का समाधान करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम सुरेश कुमार ने सीटीएम जितेंद्र कुमार व डीएसपी पवन कुमार के साथ नागरिकों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

शिविर में हंसनगर वार्ड नंबर-23 में सीवरेज ओवरफ्लो की शिकायत पर एसडीएम सुरेश कुमार ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करते हुए समाधान करने के निर्देश दिए। सेक्टर-3 में स्थित प्लाॅट में मलबा गिराने की शिकायत पर एसडीएम ने नगर परिषद के अधिकारियों को प्लॉट से मलबा उठाने के निर्देश दिए।
राव तुलाराम विहार में गली के बीच में बिजली के खड़े खंभे की शिकायत पर एसडीएम ने डीएचबीवीएन विभाग के अधिकारियों को खंभा शिफ्ट करने के निर्देश दिए। सेक्टर-3 में रेन वाटर लाइन को साफ करने की शिकायत पर एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारी को रेन वाटर लाइन को साफ करने को कहा।
विज्ञापन

इसके अलावा समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र में नाम दर्ज कराने, पेंशन, जमीनी विवाद, अवैध कब्जे जैसी शिकायतें सामने आई जिनका एसडीएम ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें