सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर-1 स्थित अपने कार्यालय में जन समस्याएं सुनीं। कार्यालय में लोगों ने बिजली, पानी, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य सेवाओं, परिवार पहचान पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य जनकल्याणकारी मुद्दों से संबंधित समस्याएं रखीं। डॉ. सतीश खोला ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया जिससे उपस्थित नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया। डॉ. खोला ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवाद