फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सड़कों पर संकेतक लगाने, सफेद पट्टी बनाने के निर्देश

Sat, 28 Feb 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अनाज मंडी मार्ग पर बना गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी व जिला सड़क सुरक्षा समिति के चेयरमैन अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक हुई। इसमें डीसी ने सड़कों पर संकेतक, सफेद पट्टी, रिफ्लेक्टर और रोड मार्किंग सहित लाइट का उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि सुरक्षित यातायात सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है। संबंधित विभागों और एजेंसी के अधिकारी तालमेल बनाकर सभी सड़कों एवं राजमार्गों को दुरुस्त रखें। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखा जाए कि रोड पर किसी तरह का अतिक्रमण न हो।

जिले से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे वाहन खड़ा करने से दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। ऐसा करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। रात के समय जिला में राजमार्गों व मुख्य सड़कों पर लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन


कहा कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत सभी स्कूल की बसों की जांच की जाए। यदि कोई बस बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के मिलती है तो उन्हें इम्पाउंड किया जाए।
डीसी ने एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम में तेजी लाने, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों, लिमिट से अधिक सवारियां लेकर चलने वाले वाहनों के चालान करने, सडक़ों पर साइन बोर्ड लगवाने, दुघर्टना का ऑडिट, ब्लैक स्पॉट, एक्सीडेंट प्रोन प्वाइंट चिन्हित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें