फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वरोजगार एवं वित्तीय सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करते जगदीश परिहार व राजीव रंजन। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से संचालित रूरल मार्ट के सदस्यों के लिए एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आए स्वयं सहायता समूह, संयुक्त देयता समूह एवं एफपीओ से जुड़ी महिला उद्यमियों ने भाग लिया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने नाबार्ड, बैंकिंग एवं विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं और किसानों को स्वरोजगार एवं वित्तीय सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में महिला उद्यमियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक महाप्रबंधक नाबार्ड क्लस्टर जगदीश परिहार रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव रंजन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एचएसआरएलएम के डीपीएम आफताब, बागवानी विभाग से मंदीप यादव, महिला विकास निगम से शर्मीला, आईडीबीआई बैंक बिठवाना की शाखा प्रबंधक तुलिका यादव, अरावली किसान क्लब के प्रधान यशपाल खोला तथा दि लार्ड कृष्णा एजुकेशनल फाउंडेशन के अध्यक्ष रतिराम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें