फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसकी जितनी अधिक एकाग्रता होगी, वह उतनी ही बड़ी सफलता प्राप्त करेगा : दिनेश

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान एकत्रित हुए विद्यार्थी, शिक्षक व संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर 1 निकट पुरानी तहसील में वीर भगतसिंह युवा दल के तत्वावधान में परीक्षा के दिनों में फोकस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि विद्यार्थी हो या खिलाड़ी, जिसकी जितनी अधिक एकाग्रता होगी, वह उतनी ही बड़ी सफलता प्राप्त करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि गुरु द्रोणाचार्य ने अपने शिष्यों की परीक्षा लेते समय पेड़ पर बैठी चिड़िया की आंख को लक्ष्य बनाया। जब सभी शिष्यों से पूछा गया कि उन्हें क्या दिखाई दे रहा है तो किसी ने पेड़, किसी ने आकाश और किसी ने चिड़िया बताया लेकिन अर्जुन ने केवल चिड़िया की आंख देखने की बात कही। उनकी इसी एकाग्रता के कारण उन्हें श्रेष्ठ शिष्य घोषित किया गया।
उपप्रधान परवीन ठाकुर ने परीक्षा के दौरान पौष्टिक भोजन, पर्याप्त नींद और संतुलित दिनचर्या के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्राचार्य राम कीरत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्कूल बच्चों के संस्कार निर्माण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को उपयोगी अध्ययन सामग्री भेंट की गई। साथ ही स्कूल को भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस एवं चन्द्रशेखर आजाद के चित्र भेंट किए गए। डॉ. देवेंद्र कुमार, शिक्षिका लता अरोड़ा और भूपेंद्र कुमार ने कार्यक्रम में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें