फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए लोगों को किया प्रेरित

विज्ञापन
गाय को चारा खिलाते लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी के धारूहेड़ा में अक्षय तृतीया के अवसर पर अरावली किसान क्लब द्वारा भूमि सुपोषण एवं गौ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना और मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संयोजक राकेश ने कहा कि वर्तमान समय में रासायनिक खेती के कारण मिट्टी की उर्वरता लगातार घट रही है, इसलिए किसानों को धीरे-धीरे प्राकृतिक खेती अपनानी चाहिए। उन्होंने इसे टिकाऊ और लाभकारी खेती का माध्यम बताया।
गोष्ठी के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती शुरू करने के आसान तरीके, गेहूं की कटाई के बाद अपनाई जाने वाली प्रक्रियाएं और खेती में क्लब की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बीते कृषि सत्र की समीक्षा करते हुए क्षेत्र में प्राकृतिक खेती के विस्तार पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में क्लब के प्रधान यशपाल खोला ने किसानों से मिट्टी को माता मानकर उसकी सेवा करने का संदेश दिया और इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
किसानों से अपने खेत की मिट्टी लाने को भी कहा गया, ताकि उन्हें मृदा स्वास्थ्य की व्यावहारिक जानकारी दी जा सके। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक अनूप सिंह, जिला संयोजक राकेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें