फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्टार्टअप्स व आत्मनिर्भरता के लिए किया गया प्रेरित

विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते वक्तागण। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा में चल रहे उद्यमिता सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को एक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को स्वरोजगार, स्टार्टअप्स और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शक्ति सिंह एवं निशा यादव पहुंचे। दोनों अतिथियों ने छात्राओं को स्टार्टअप की दुनिया, उसके प्रारंभिक चरण, चुनौतियों और सफलता के गुरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम के बल पर युवा अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग नवाचार और आत्मनिर्भरता का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें