राजकीय महिला महाविद्यालय पाली में आयोजित कार्यशाला में भाग लेते युवा। स्रोत : कॉलेज
कुंड। मेरा युवा भारत ने राजकीय महिला महाविद्यालय पाली में केंद्र सरकार की तरफ से प्रायोजित प्रमुख योजनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने की। इस कार्यशाला में 50 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।
कार्यशाला में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी। मेडिकल ऑफिसर डॉ. उमा ने आयुष्मान भारत-जन आरोग्य योजना के लाभ बताए। अशोक डागर एसडीओ ने जल जीवन मिशन पर जानकारी दी। सुजाता ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर चर्चा की। वहीं, पवन कुमार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित अन्य वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर डॉ. अंशु यादव, अजय कुमार, विनय राव, मंच का संचालन यतिन कोचर द्वारा किया गया। इस मौके पर सोनिया, सुमित, जितेंद्र कुमार और संदीप उपस्थित रहे।