रेवाड़ी। लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में हुड्डा चौक के पास स्थित जाट धर्मशाला में वीर नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सक एवं समाजसेविका डॉ. पूनम यादव ने की। मुख्य अतिथि सुशीला यादव और विशिष्ट अतिथि सीए सरिता यादव और मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. अदिति पासवान रहीं।
विज्ञापन
डॉ. पासवान ने अपने भाषण में लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के जीवनवृत्त, नारी नेतृत्व और सामाजिक योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में समाज की प्रेरणास्रोत व विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए वीर नारियों को सम्मानित किया गया।
इस आयोजन के संयोजक डॉ. रामबाबू यादव, सह-संयोजक सीए निधि गौतम व संजय डाटा ने सक्रिय भूमिका निभाई। संयोजक डॉ. रामबाबू यादव ने बताया कि यह समारोह महिला सशक्तिकरण, समाजसेवा और ऐतिहासिक नारी योगदान की स्मृति में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।