फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महिला रीजनल सेंटर कृष्ण नगर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
प्रो. शिवालिक यादव का स्वागत करते प्रोफेसर। स्रोत : कॉलेज - फोटो : बारिश के बीच गुजरते लोग।
विज्ञापन
कोसली। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. शिवालिक यादव ने सरकारी महिला रीजनल सेंटर कृष्ण नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली, छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं और शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तार से जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा और डॉ. अनिल कुमार यादव ने रजिस्ट्रार का स्वागत किया और उन्हें केंद्र में उपलब्ध संसाधनों व मौजूदा समस्याओं से अवगत कराया। रजिस्ट्रार डॉ. यादव ने छात्राओं की सुविधाओं, क्लासरूम की स्थिति, शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद डॉ. शिवालिक यादव ने कहा कि केंद्र की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और छात्र-हितैषी बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को एक ऐसा शैक्षणिक वातावरण मिले जहां वे सुरक्षित, सशक्त और प्रेरित महसूस करें। इसके लिए जरूरी बुनियादी सुधारों को शीघ्र लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार ने केंद्र के अधिकारियों और स्टाफ को टीम भावना के साथ कार्य करने और विश्वविद्यालय के मानकों के अनुरूप सुविधाएं देने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें