फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नहर में गिरने से मासूम की मौत

Sat, 22 Mar 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। कस्बे में मोती की ढाणी के पास करीब साढ़े 4 साल की बच्ची की जवाहरलाल नेहरू नहर में गिरने से डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


यूपी के सीतापुर का रहने वाला सरोज कुमार एक कंपनी के आउटलेट पर कार्य करता है। वह मोती की ढाणी में किराए के मकान में रहता है। ढाणी से कुछ दूर ही नहर पड़ती है। उसकी साढ़े 4 साल की बेटी सौम्या खेलते-खेलते नहर के पास चली गई। वहां पैर फिसलने से वह नहर में गिर में गिर गई। आसपास के लोगों ने उसे नहर में गिरते हुए देख लिया। बच्ची के नहर में गिरने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने लोगों की मदद से बच्ची की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे में उसका शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें