फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कम्पनी से मोबाइल डिस्पले चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Mar 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। कसौला थाना पुलिस ने कंपनी से मोबाइल डिस्प्ले चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव हेलेना पाली निवासी बॉबी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बिहार के जिला मुंगेर के गांव कुमारपुर निवासी बालकिशोर ने शिकायत में बताया था कि वह डीबीजी कंपनी बावल में सिक्योरिटी गार्ड है। 21 मार्च को कंपनी में ड्यूटी के समय उसने एक कर्मचारी राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव हेलेना पाली निवासी बॉबी को चेक किया तो उसके पास कंपनी से चोरी की गई मोबाइल फोन की 48 डिस्प्ले मिली। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें