फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Fri, 08 Nov 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइबर अपराधों के बारे में जानकारी लेते कंपनी कर्मचारी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। साइबर क्राइम थाना रेवाड़ी के प्रभारी निरीक्षक आनंद की टीम ने वीरवार को औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा में लोगों को साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी।
साइबर विशेषज्ञ एसआई अक्षय व उनकी की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा में आमजन बताया कि साइबर अपराध चरम पर है। आए दिन लोगों को ठगा जा रहा है। इन्हें रोकने के लिए जागरूक होने की जरूरत है। जिले में साइबर क्राइम थाना, साइबर सैल और साइबर हेल्प डेस्क गठित है, जो लगातार इस दिशा में काम रही है। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सावधानी और सतर्कता के साथ प्रयोग करना जरूरी है। आज जिस तरह से अपराधियों के द्वारा साइबर अपराध को अपराध का एक सशक्त माध्यम बनाकर प्रयोग किया जा रहा है। उससे बचने के लिए स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर विशेषज्ञ ने ऑनलाइन वित्तीय ठगी से बचाव, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्रॉड के संबंध में सावधानियां बरतने की सलाह दी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप के संबंध में आमजन को जागरूक रहने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें