एक मंच पर आए बच्चे व संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। वीर भगतसिंह युवा दल के तत्वावधान में मोबाइल के लाभ व हानियां विषय पर सर्कुलर मार्ग के पास जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्या सोनल छाबड़ा के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को मोबाइल के सही उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि मोबाइल फोन विज्ञान की मानव जीवन को मिली एक चमत्कारी देन है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो उपग्रही विद्युत तरंगों के माध्यम से संचार का सशक्त साधन बन चुका है। उन्होंने बताया कि आकस्मिक परिस्थितियों में मोबाइल त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में बेहद उपयोगी साबित होता है। विद्यार्थी, व्यापारी, कर्मचारी, शिक्षक और अन्य वर्ग के लोग इसके माध्यम से दूर-दराज बैठकर भी अपने कार्य आसानी से कर सकते हैं। बैंकिंग सेवाओं में भी मोबाइल की भूमिका अहम हो गई है जहां एटीएम लेन-देन या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत मिल जाती है।
हालांकि उन्होंने इसके दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डाला। अधिक समय तक मोबाइल का उपयोग करने से मस्तिष्क के तापमान में बदलाव और आंखों पर दुष्प्रभाव पड़ता है। साथ ही, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण बन रहा है।
संस्था के संरक्षक अरुण गुप्ता और उपप्रधान प्रवीण ठाकुर ने आत्म-अनुशासन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि संयमित उपयोग ही मोबाइल को लाभदायक बनाता है। प्राचार्या सोनल छाबड़ा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्कूल में बच्चों को मोबाइल के सदुपयोग के लिए निरंतर जागरूक किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को उपयोगी साहित्य भेंट किया गया।
संस्था के संरक्षक अरुण गुप्ता और उपप्रधान प्रवीण ठाकुर ने आत्म अनुशासन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि संयमित उपयोग ही मोबाइल को लाभदायक बनाता है। प्राचार्या सोनल छाबड़ा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्कूल में बच्चों को मोबाइल के सदुपयोग के लिए निरंतर जागरूक किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को उपयोगी साहित्य भेंट किया गया।