रेवाड़ी। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के राज्य सचिव कॉमरेड राजेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद हो रही हिंसक घटनाओं की कड़ी निंदा की है। उन्होंने विशेष रूप से हावड़ा की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा समर्थित तत्वों ने एसयूसीआई कम्युनिस्ट के 40 साल पुराने कार्यालय में तोड़फोड़ की।