फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फसलों को खरपतवार और कीटों से बचाने की दी जानकारी

Thu, 19 Feb 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जागरूकता कैंप में भाग लेते किसान। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बावल। गांव मोहम्मदपुर में क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र बावल की ओर से किसान जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कैंप में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खरपतवार नियंत्रण, कीट प्रबंधन, खाद एवं पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग, फसल बुवाई के बाद खेत की देखभाल और वर्तमान फसलों में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मृदा स्वास्थ्य सुधार, हरी खाद के उपयोग तथा मिट्टी और पानी की जांच करवाते समय रखी जाने वाली आवश्यक सावधानियों पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. अमरजीत, डॉ. जितेंद्र सिंह सहित अन्य कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के सवालों के जवाब दिए और व्यावहारिक सुझाव साझा किए। विशेषज्ञों ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके अपनाकर किसान अपनी फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अरावली किसान क्लब के उपप्रधान महेश कुमार ने सभी कृषि विशेषज्ञों का आभार जताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। उन्होंने किसानों से नई तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें