फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नशे पर नियंत्रण के लिए बनाई रणनीति

Thu, 19 Feb 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पुलिस टीम को सम्मान देते वीर भगतसिंह युवा दल। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वीर भगतसिंह युवा दल का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान दिनेश कपूर के नेतृत्व में जगन गेट पुलिस चौकी पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा की। प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। आज की युवा पीढ़ी इस बुराई की चपेट में आ गई तो भविष्य में देश को योग्य सैनिक, कुशल डॉक्टर और प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिलना कठिन हो जाएगा। ऐसे में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना जरूरी है। जगन गेट चौकी में उप पुलिस निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सामाजिक संस्थाओं का सहयोग मिलता रहा तो नशे पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें