जीएसटी रिटर्न फाइलिंग कार्यशाला में भाग लेते विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित किशन लाल पब्लिक कॉलेज के वाणिज्य विभाग में जीएसटी रिटर्न फाइलिंग पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का सफल समापन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अधिवक्ता मनीष तायल ने विद्यार्थियों को जीएसटी रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया, नियमों और व्यावहारिक पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सरल उदाहरणों के माध्यम से छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में जीएसटी की जानकारी विशेष रूप से वाणिज्य वर्ग के छात्रों के लिए बेहद जरूरी है और इस तरह की कार्यशालाएं उनके करियर को नई दिशा देती हैं।
आयोजन को सफल बनाने में डॉ. ममता शर्मा, डॉ. पारुल मित्तल, रेखा रानी, मीनाक्षी, मीना, राजकुमार और लक्ष्य का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन डॉ. मनीषा यादव ने किया।