धारूहेड़ा। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता व पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा में विद्यार्थियों को जागरूक किया। नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी।
प्राचार्य डॉ. रामफल शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में 450 विद्यार्थियों और 25 शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के प्रकार और उस पर प्रतिबंध लगाने के कारण की जानकारी दी। प्रतिबंधित नशे कहां से आ रहे हैं और इसका क्या प्रयोजन है। बताया कि नशीले पदार्थ कुमार्ग की ओर लेकर जाते हैं। नशा करने से न सिर्फ सेहत खराब होती है बल्कि पूरा परिवार परेशान होता है। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति प्रथम बार नशा अपनी जेब से रुपये निकालकर नहीं लेता। कोई न कोई व्यक्ति नशा निशुल्क देता है। संवाद