संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के राव अभय सिंह चौक पर दो स्कूटी की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी चालक स्कूटी सहित फरार हो गया।
मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-18 निवासी संदीप यादव ने बताया कि वह एक कंपनी में काम करते हैं। बीती शाम वह कंपनी से राव अभय सिंह चौक पहुंचे थे। उसने अपनी पत्नी को उसे घर ले जाने के लिए बुलाया था। जब उसकी पत्नी स्कूटी पर सवार होकर उसे लेने के लिए राव अभय सिंह चौक आ रही थी तो एक अन्य स्कूटी चालक ने उसकी पत्नी को टक्कर मार दी जिससे वह बेहोश हो गई। मौका पाकर आरोपी चालक स्कूटी सहित फरार हो गया। इससे पहले उसकी स्कूटी का नंबर नोट कर लिया गया। वह प्राइवेट साधन का प्रबंध कर पत्नी को लेकर एक निजी अस्पताल में गया। जहां उसे उसकी पत्नी को रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी पत्नी का इलाज गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर स्कूटी नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।