मुख्य वक्ता मुकेश बंसल का स्वागत करते शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग की ओर से फिनलिट नामक एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन सेमिनार हॉल में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता एवं मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य वक्ता मुकेश बंसल ने विद्यार्थियों को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की कार्यप्रणाली, सुरक्षित निवेश के उपायों और भविष्य के निवेश विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने निवेश से जुड़े क्या करें और क्या न करें पर मार्गदर्शन दिया तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए सारथी एप और हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी साझा की।
सत्र में विजेंद्र गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को वित्तीय मामलों में सजग रहने के लिए प्रेरित किया। समापन अवसर पर अतिथियों को स्मृति-चिह्न एवं पौधे भेंट किए गए।