वीरवार को धूप निकलने के बाद सुहाना हुआ मौसम। संवाद
रेवाड़ी। जिले में वीरवार को धूप निकलने से ठंड से राहत महसूस की गई। सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार के दिन अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
7.5 डिग्री अधिकतम तापमान में वृद्धि की गई है, जिससे ठंड की तीव्रता कम हुई है और दिन का मौसम सुहावना बना रहा।
वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी मामूली सुधार देखा गया है। वीरवार को एक्यूआई अधिकतम 215 दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 223 था। हालांकि यह मान खराब श्रेणी में ही आता है, फिर भी पिछले दिनों की तुलना में थोड़ा बेहतर स्थिति बनी हुई है।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 23 फरवरी के दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह की सर्दी फिर से बढ़ सकती है।
हालांकि, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है और धूप के कारण दिन का मौसम गर्म और सुखद बने रहने के आसार हैं। इसके अलावा बीच-बीच में हल्की गति से हवाएं चलने की भी संभावना है, जिससे धूल और वायु प्रदूषण का स्तर कुछ हद तक प्रभावित हो सकता है।