फोटो: 36रेवाड़ी। राजकीय कन्या महाविद्यालय में उप जिला रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर का स्वागत करत
रेवाड़ी। प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में जिला रोजगार कार्यालय की ओर से व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ज्योति यादव ने की। इस दौरान उप जिला रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर ने सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग और डाटा एनालिसिस जैसी तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। सीवी को प्रभावी तरीके से बनाने का तरीका बताया। डॉ. ज्योति यादव ने विशेष रूप से मनोविज्ञान विषय में रोजगार की संभावनाओं और साक्षात्कार में सहज एवं आत्मविश्वासी बने रहने के लिए टिप्स दी।
कार्यक्रम में प्लेसमेंट सेल की संयोजिका डॉ. रितु चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. दीपक कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. जोगेंद्र शर्मा, डॉ. रेखा गर्ग सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।