फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों में सफेद रोली रतुआ का प्रकोप : डॉ. धर्मबीर

Fri, 22 Dec 2023 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। बावल कृषि अनुसंधान के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मबीर यादव ने बताया कि बीते दिनों कुछ किसानों के खेतो में सरसों की फसल में सफेद रोली नामक रोग का प्रकोप पाया गया। इस रोग के कारण सरसों के पौधों के तने तथा पतियों पर सफेद अथवा पीले क्रीम रंग के कील से धब्बे प्रकट होते हैं। इससे किसानों को घबराना नहीं चाहिए। उन्हें उपचार करना चाहिए।
बताया कि किसान भाई सरसों में बीमारी के लक्षण नजर आते ही 600 ग्राम मेंकोजेब (डायथेन या इंडोफिल एम 45) को 250 से 300 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ की दर से 15 दिन के अंतराल में 3 से 4 बार छिड़काव करें, जिससे बीमारी को ज्यादा फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के संयोजक डॉ. बलबीर सिंह ने किसानों को खेतों का भ्रमण करने की सलाह दी क्योंकि रोजाना किसान खेत पर जाता है तो फसल में लगने वाले कीट व बीमारी का पता समय पर चलता है और समय पर इनका प्रबंध किया जा सकता है। किसान पादप रोग वैज्ञानिक डॉ. नरेश यादव, डॉ. नरेंद्र से हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें