फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 व 20 को होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के ट्रायल

विज्ञापन
शहर का राव तुलाराम स्टेडियम। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन प्रदेश में 5 से 15 फरवरी 2022 तक 25 खेलों में करवाया जा रहा है। इन खेलों में अंडर 18 वर्ष के वे लडक़े व लड़कियां, जिनका जन्म एक जनवरी 2003 के बाद हुआ हो भाग ले सकते हैं। डीसी यशेंद्र सिंह ने जिला के खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे इन खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेकर जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को लड़कियों व 20 दिसंबर को लड़कों का कबड्डी का ट्रायल सर छोटूराम स्टेडियम रोहतक में, 19 दिसंबर को लड़कियों व 20 दिसंबर को लड़कों का हैंडबॉल का महाबीर स्टेडियम हिसार में, 19 दिसंबर को लड़कियों व 20 दिसंबर को लड़कों का फुटबाल का ट्रायल कर्ण स्टेडियम करनाल में, 19 दिसंबर को लड़कियों व 20 दिसंबर को लड़कों का हॉकी का ट्रायल मार्कंडेश्वर हॉकी स्टेडियम शाहाबाद कुरुक्षेत्र में होगा। इसी प्रकार 19 दिसंबर को लड़कियों व 20 दिसंबर को लड़कों का खो-खो का ट्रायल महाबीर स्टेडियम हिसार में, 19 दिसंबर को लड़कियों व 20 दिसंबर को लड़कों का बालीबाल का ट्रायल कर्ण स्टेडियम करनाल में तथा 19 दिसंबर को लड़कियों व 20 दिसंबर को लड़कों का बास्केटबॉल का ट्रायल स्टेडियम सेक्टर 21 कैथल में होगा।
विज्ञापन

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मदनपाल ने बताया कि इस ट्रायल में खिलाड़ी पात्रता के अनुसार ही भाग ले सकते है। उन्होंने बताया कि आयु प्रमाण-पत्र अगर खिलाड़ी स्कूल से है तो आधार कार्ड, पासपोर्ट या दसवीं कक्षा का प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण पत्र पांच वर्ष पूर्व या 21 नवंबर 2016 का नगर परिषद या ग्राम पंचायत का हो, अगर खिलाड़ी छात्र नहीं है तो उसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या दसवीं कक्षा का प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण पत्र पांच वर्ष पूर्व या 21 नवंबर 2016 का नगर परिषद या ग्राम पंचायत का होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें