फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अस्पताल की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू

विज्ञापन
अस्पताल की मांग को लेकर जानकारी देते वक्ता। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। भगवानपुर की पंचायती जमीन पर 200 बेड का नागरिक अस्पताल बनाने की मांग को लेकर चल रहा धरना 133वें दिन पहुंच गया। सरकार और प्रशासन की चुप्पी से नाराज ग्रामीणों ने अब अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन बिरेन्द्र सिंह फौजी और सतबीर सिंह ने अनशन पर बैठकर इस चरण की शुरुआत की।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता राव लाल सिंह ने की जबकि अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक अनिल कुमार ने कहा कि भगवानपुर में अस्पताल निर्माण को लेकर सरकार का रवैया निराशाजनक है।
उन्होंने कहा कि हमारी जमीन तो ले ली, लेकिन अस्पताल निर्माण को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। चेतावनी दी कि जब तक सरकार ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक धरना और अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब जनता का आंदोलन बन चुका है और अगर जरूरत पड़ी तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के समर्थन में गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों से कई सामाजिक संगठनों व ग्रामीण प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें