फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात एपीके फाइल से मोबाइल हैकिंग और डाटा चोरी का बढ़ा खतरा : हेमेंद्र कुमार

Mon, 30 Mar 2026 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी फर्जी एपीके फाइल, नकली एप और अज्ञात लिंक के जरिए मोबाइल में मैलवेयर इंस्टॉल कर लोगों के बैंक डिटेल, पासवर्ड, ओटीपी और अन्य निजी जानकारी चुराने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे एप डाउनलोड करने पर मोबाइल का पूरा नियंत्रण भी अपराधियों के हाथ में चला जाता है।
विज्ञापन

इससे बचने के लिए केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही एप डाउनलोड करें। अज्ञात वेबसाइट, सोशल मीडिया लिंक या व्हाट्सएप पर मिली एपीके फाइल डाउनलोड न करें। एप डाउनलोड करने से पहले उसकी रेटिंग, रिव्यू और डेवलपर की जानकारी अवश्य जांचें। मोबाइल में एंटीवायरस और सिक्योरिटी अपडेट हमेशा चालू रखें।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोई भी एप अनावश्यक परमिशन मांगे तो उसे तुरंत अनइंस्टॉल करें। अगर कोई व्यक्ति एपीके फाइल डाउनलोड करने के बाद साइबर ठगी या डेटा चोरी का शिकार होता है तो वह नजदीकी पुलिस थाना या साइबर थाना से संपर्क करे या राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें