फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अकलंक शरणालय छात्रावास के चतुर्थ तल का उद्घाटन

Sun, 12 Apr 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जैन नसियाजी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जैन मुनि। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्राचीन भगवान शांतिनाथ अतिशय क्षेत्र जैन नसियाजी मंदिर में रविवार को अकलंक शरणालय छात्रावास (गुरुकुल) के चतुर्थ तल का उद्घाटन जैन मुनियों ने किया। मुनि सौम्य सागर महाराज, निश्छल सागर, अनुसरण सागर और प्रभाव सागर ने शिक्षा के साथ धर्म के अध्ययन के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान समाज को संस्कारवान और शिक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए विकास में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए। मुख्य अतिथि के रूप में शीतल प्रकाश जैन ने चतुर्थ तल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहिणी दिल्ली से आए ऋषभ कुमार जैन ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्मचंद जैन एवं चमन लाल जैन और ज्ञानचंद काला उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्रावास निर्माण में सहयोग देने वाले दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।
मंच का संचालन राजेश कुमार जैन शास्त्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर जैन समाज के प्रधान महेन्द्र कुमार जैन, उपप्रधान अरविंद कुमार जैन, हेमराज जैन, अजय जैन, राकेश जैन, मोहित जैन, दिनेश जैन लोहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें