फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गर्मियों को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के डिब्बों में 2 मई तक की बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गर्मियों को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के डिब्बों में अस्थायी रूप से 2 मई तक बढ़ोतरी की है। इससे यात्रियों को सीट मिल सकेगी और वे सुविधाजनक तरीके से यात्रा कर सकेंगे। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर में बीकानेर से 30 अप्रैल तक और दिल्ली सराय से 2 मई तक 1 सेकण्ड एसी व 2 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 30 अप्रैल और उदयपुर सिटी से 1 मई तक 1 सेकण्ड एसी व 2 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 30 अप्रैल और अमृतसर से 1 मई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 30 अप्रैल और अमृतसर से 1 मई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन


इन ट्रेनों के डिब्बों में भी होगी बढ़ोतरी

अजमेर-दिल्ली राय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी ट्रेन में 30 अप्रैल तक 1 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर ट्रेन में जयपुर से 30 अप्रैल तक और दिल्ली कैंट से 2 मई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 30 अप्रैल तक एवं हरिद्वार से 1 मई तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 30 अप्रैल तक एवं हरिद्वार से 1 मई तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों, जयपुर-दिल्ली सराय- जयपुर डबलडेकर रेलसेवा से 30 अप्रैल तक 1 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे, मदार-रेवाड़ी-मदार रेलसेवा में 30 अप्रैल तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।

रेवाड़ी-फुलेरा, हिसार और जयपुर जाने वाली ट्रेनों में भी डिब्बों में रहेगी बढ़ोतरी

रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा में 30 अप्रैल तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा में 30 अप्रैल तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा में 30 अप्रैल तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर रेलसेवा में 30 अप्रैल तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें