भाड़ावास गेट स्थित सरकारी स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। जिले के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं व 11वीं की सेट-2 परीक्षा जारी हैं। मंगलवार को परीक्षा के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने सुबह के सत्र में कक्षा 9वीं की अंग्रेजी जबकि कक्षा 11वीं की भूगोल और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा आयोजित की गई।
निर्धारित समय पर प्रश्नपत्र वितरित किए गए। वहीं दोपहर बाद के सत्र में गृहविज्ञान, ड्राइंग और म्यूजिक की परीक्षाएं ली गई। इसके साथ ही कक्षा 11वीं के इतिहास, फिजिक्स और अकाउंटेंसी विषयों की परीक्षा भी आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए शिक्षकों की तैनाती की गई थी।
किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की शिकायत सामने नहीं आई। शिक्षा विभाग के अनुसार, सेट-2 की परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर ही आयोजित कराई जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों को परिचित वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल रहा है।
इंसेट
आज होगी इन विषय की परीक्षा
बुधवार को सुबह की पाली में कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों की विज्ञान विषय की परीक्षा होगी जबकि कक्षा 11वीं के छात्रों के लिए हिंदी कोर विषय का पेपर लिया जाएगा। वहीं दोपहर बाद की पाली में कक्षा नौवीं के लिए संस्कृत, पंजाबी और उर्दू विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी पाली में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों की गणित, बॉयोलॉजी, राजनीतिक विज्ञान और लोक प्रशासन विषयों की परीक्षा ली जाएगी।
वर्जन
जिले में विद्यार्थियों की सेट-2 परीक्षाएं के दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण और पारदर्शी हुई। फिलहाल परीक्षा के संचालन में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई है। -बिजेंद्र हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी